पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा स्टील ने जाजपुर के दानागडी में बनाया एसी वार्ड

टाटा स्टील ने जाजपुर के दानागडी में बनाया एसी वार्ड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटास्टील ने जाजपुर के दानागडी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में वातानुकूलित (एसी) वार्ड का निर्माण किया है। इसका उद्घाटन पांच फरवरी को सुकिंदा के विधायक प्रीति रंजन घडेई ने किया। इसके निर्माण पर 52 लाख रुपए खर्च हुए हैं। वार्ड में 10 बेड हैं। यहां बिजली बैकअप के साथ पुरुष और महिला रोगियों के लिए अलग-अलग ब्लॉक है। वार्ड में बिस्तर, चिकित्सा उपकरण, ऑटो सेंसर युक्त पानी की टंकी, कुर्सी, मेज, वाटर प्यूरीफायर, अलमारी आदि की सुविधा है। समारोह में कलिंग नगर प्रोजेक्ट के वीपी (ऑपरेशन) राजीव कुमार, जीएम (कॉरपोरेट सर्विसेज) प्रशांत मल्लिक, दानागडी प्रखंड की चेयरमैन ललिता रॉय, बीडीओ मिहिर मोहंती आदि मौजूद थे।