पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 20 कर्मचारियों का हुआ प्लेसमेंट

20 कर्मचारियों का हुआ प्लेसमेंट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| टाटास्टील प्रबंधन ने यूनियन चुनाव की घोषणा होने के बावजूद शनिवार को एमएचएस पूल के 20 कर्मचारियों का विभिन्न विभागों में प्लेसमेंट किया है। नियम है कि चुनाव की घोषणा होने के बाद कर्मचारियों का तबादला नहीं किया जाता है, लेकिन चुनाव की घोषणा होने के बावजूद कर्मचारियों को इधर से उधर भेजा गया है। ऐसा ही पिछले चुनाव के दौरान भी हुआ था। एमएचएस पूल के 140 कर्मचारियों का प्लेसमेंट किया गया था। इसके बाद बवाल होने पर प्रबंधन ने प्लेसमेंट को वापस लेते हुए चुनाव तक रोक दिया था।