- Hindi News
- यशवंत पांडेय का वेस्ट बोकारो किया गया तबादला
यशवंत पांडेय का वेस्ट बोकारो किया गया तबादला
जमशेदपुर| टाटास्टील शेयर्ड सर्विसेज स्टील के हेड यशवंत पांडेय का तबादला कंपनी प्रबंधन ने वेस्ट बोकारो कर दिया है। उन्हें वेस्ट बोकारो में रॉ-मेटेरियल (एचआरएम) का हेड बनाया गया है। वे अपना कार्य वेस्ट बोकारो से करेंगे। उनकी जगह पर कलिंग नगर ऑपरेशन (एचआरएम) के हेड मनोज कुमार सिन्हा को लाया गया है। वे शेयर्ड सर्विसेज (एचअारएम) के हेड का काम देखेंगे। दूसरी ओर, प्रबंधन ने आरएंडडी सरफेस इंजीनियरिंग रिसर्च ग्रुप के हेड डॉ मोनोजीत दत्ता को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे नन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग एंड रिसर्च ग्रुप का काम भी देखेंगे।