पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सत्ता पक्ष झूठी वाहवाही लेने में आगे : विपक्ष

सत्ता पक्ष झूठी वाहवाही लेने में आगे : विपक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटावर्कर्स यूनियन (टीडब्ल्यूयू) की विपक्षी टीम ने सत्ता पक्ष पर झूठी वाहवाही लूटने का आरोप लगाया है। विपक्ष ने कहा है कि सत्ता पक्ष कर्मचारियों को गुमराह कर रहा है। यह बातें रघुनाथ पांडे के साकची स्थित आवास पर शनिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कही।

उन्होंने कहा कि झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान सत्ता पक्ष ने पीएन सिंह द्वारा गलत ढंग से चुनाव कराने की प्रक्रिया को ही आगे बढ़ाने की भरपूर वकालत की। लेकिन उनकी मांग को कोर्ट ने खारिज कर दिया। वहां से हारने के बाद सत्ता पक्ष ने टीडब्ल्यूयू में जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को माला पहनाया था। सत्ता पक्ष ने कर्मचारियों को अपने कार्यकाल में भारी क्षति पहुंचाई। अब सुप्रीम कोर्ट जाकर चुनाव को गुपचुप तरीके से टालने में लगा है।

कर्मचारियों में सत्ता पक्ष के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। कर्मचारियों में रघुनाथ पांडे की लहर है। बैठक में अब्दुल कादिर, सतीश कुमार, यूके तिवारी, मंगलेश्वर सिंह, जेबी रमना, जीएस पांडेय, विनोद कुमार पांडेय, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, एचके यादव आदि उपस्थित थे।