- Hindi News
- जेएनवी : छह केंद्रों पर 1471 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
जेएनवी : छह केंद्रों पर 1471 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
जमशेदपुर | जवाहरनवोदय विद्यालय (जेएनवी) में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। इसके लिए जिले में कुल छह विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 1471 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पूर्व में मिले आवेदन के अनुसार परीक्षा में कुल 1897 विद्यार्थी शामिल होने वाले थे। जिला शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि परीक्षा कदाचारमुक्त तरीके से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चली। परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावकों की भीड़ लगी रही। जिलेमें इन केंद्रों पर हुई परीक्षा : जमशेदपुरबालिका उवि, पीपुल्स अकादमी उवि, न्यू बाराद्वारी, बीपीएम प्लस-2 उवि, बर्मामाइंस, बीडीएसएल बालिका उवि, घाटशिला, जगदीश चंद्र उवि, घाटशिला, मारवाड़ी हिंदी उवि, घाटशिला।