कैंसर जागरूकता के लिए नाटक का मंचन
नई उड़ान संस्था की ओर से शनिवार को कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगीत समाज टेल्को में आयोजित समारोह में शिक्षा निकेतन के बच्चों ने कैंसर जागरूकता को लेकर नाटक का मंचन किया। मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने नई उड़ान की ओर से चलाये जा रहे इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। मौके पर टाटा मोटर्स के प्रमोद कुमार समेत सुनील कुमार, शीतल कुमार, संतोष कुमार, प्रवीण कुमार, मनोज कुमार, सुमन पांडेय, पीहु सिंह, संजय गोस्वामी, विश्वनाथ कुमार, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे।