- Hindi News
- पास नहीं किए जाएंगेे फेल विद्यार्थी: वीसी
पास नहीं किए जाएंगेे फेल विद्यार्थी: वीसी
कोल्हान यूनिवर्सिटी (केयू) के स्नातक पार्ट-1 में फेल विद्यार्थियों को पास नहीं किया जाएगा। यूनिवर्सिटी संविधान के अनुसार, ग्रेस मार्क्स या दोबारा परीक्षा का भी प्रावधान नहीं है। इसलिए फेल छात्रों को किसी भी स्थिति में पास नहीं किया जाएगा। यह कहना है केयू के वीसी डॉ आरपीपी सिंह का। वे शनिवार को ग्रेजुएट कॉलेज में चल रहे भर्ती कैंप सह मार्गदर्शन शिविर के बाद भास्कर से बातचीत कर रहे थे।
कममार्क्स क्यों मिले, होगी समीक्षा
वीसीने कहा कि ऑनर्स विषय में छात्रों को औसतन 60 प्रतिशत से अधिक मार्क्स मिले हैं, पर सब्सिडियरी पेपर में 6 8 मार्क्स मिले हैं। इसका मतलब यह है कि छात्र सब्सिडियरी पेपर पर ध्यान नहीं देते हैं और यह पुरानी समस्या है। फिर सब्सिडियरी पेपर में छात्रों को इतना कम मार्क्स क्यों मिला है, इसकी समीक्षा होगी। इसके लिए सभी प्रिंसिपल को केयू मुख्यालय बुलाया गया है। इस समीक्षा बैठक में यह देखा जाएगा कि कॉलेज में सब्सिडियरी की कितनी कक्षाएं हुईं और कितने छात्र उपस्थित हुए।
परीक्षा समिति लेगी अंतिम निर्णय
कमेटीएक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी, जिस पर परीक्षा समिति की बैठक में चर्चा के बाद आगे की कार्यवाही होगी। साथ ही कमेटी को निर्देश दिया गया है कि जो छात्र स्टेप मार्किंग से पास हो सकते हैं, उन्हें पास करें। इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है।
आंसरशीट की जांच के लिए कमेटी
वीसीने कहा कि पार्ट-1 की उत्तरपुस्तिकाओं की नि:शुल्क जांच करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए फेल विद्यार्थियों को 16 फरवरी तक एडमिट कार्ड, मार्क्स शीट की छायाप्रति के साथ आवेदन करना होगा। कॉलेज प्रशासन की ओर से सभी आवेदन को विषयवार 18 फरवरी तक यूनिवर्सिटी भेजना होगा। उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए प्राप्त आवेदन के आलोक में तीन सदस्यीय डीन कमेटी बनाई गई है। इनके समक्ष ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी।
उपस्थिति कम, तो नहीं भर सकेंगे फॉर्म
कुलपतिडॉ सिंह ने कहा कि बैठक में सभी प्रिंसिपल को स्पष्ट निर्देश दिया जाएगा कि जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम है, उन्हें किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया जाए। पहले भी 75 प्रतिशत उपस्थिति के संबंध में छात्रों और कॉलेजों को आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है।