- Hindi News
- छात्र शिक्षक के बीच की दूरी कम करने के बारे में बताया
छात्र-शिक्षक के बीच की दूरी कम करने के बारे में बताया
जमशेदपुर | स्काईवे करिअर हब की ओर से शनिवार को होटल बुलेवर्ड में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक शामिल हुए। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में करिअर हब के निदेशक कर्मवीर सिंह सोनी, विशिष्ट अतिथि के रूप में दीया अधिकारी पार्थो घोष उपस्थित थे। इस दौरान भविष्य की शिक्षा पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही बताया गया कि शिविर के छह सत्र हैं, जिसे बारह भाग में बांटा गया है। इस दौरान मानसिक तनाव, घबराहट की समस्या, व्यक्तित्व में अपूर्ण, शिक्षण संबंधी समस्या, आत्मसम्मान का मुद्दा, अभिभावक शिक्षक संबंधी समस्या, स्मरण शक्ति आदि को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण में छात्र शिक्षकों के बीच बढ़ती दूरी को कैसे कम किया जाए और छात्रों को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने के बारे में जानकारी दी गई।