पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्राइम रिपोर्टर|जमशेदपुर

क्राइम रिपोर्टर|जमशेदपुर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर|जमशेदपुर

शहरमें वाहन चोरी कर गिरोह के सदस्य पुरुलिया के अलग-अलग जगहों पर 10 से 12 हजार रुपए में बेच देते थे। पुलिस ने चोरी के नौ वाहन जब्त किए हैं। इसके अलावा वाहन चोरी करने वाले दो सदस्य शरीफ अंसारी और बाबू अंसारी उर्फ बाबूजान अंसारी (दोनों पुरुलिया मान बाजार निवासी) को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी कार्तिक एस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। चोरी के वाहन खरीदने वालों की भी जांच की जा रही है। उन्हें गवाह बनाने की तैयारी की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया कि मानगो आजादनगर के असगर और अफजल पूर्व में शहर से वाहन चोरी कर गिरफ्तार सदस्यों को पुरुलिया में देते थे। इसके बाद वे उन वाहनों को बेच देते थे। बाद में दोनों स्वयं वाहन चोरी करने लगे। गिरफ्तार युवक साकची में चौधरी बिल्डिंग के पास वाहन चोरी करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।