- Hindi News
- आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र में खुला मर्सिडीज बेंज का शोरूम
आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र में खुला मर्सिडीज बेंज का शोरूम
जमशेदपुर/आदित्यपुर| मर्सिडीजबेंज का शोरूम शनिवार को आदित्यपुर के औद्योगिक क्षेत्र में खोला गया। यह झारखंड का दूसरा जमशेदपुर का पहला शोरूम है। शो रूम का उद्घाटन मर्सिडीज बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक सह सीईओ एबरहर्ड कर्न और ट्राई स्टार मोटर्स के निदेशक रवि पारिख ने संयुक्त रूप से किया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि वर्ष 2014 सफलतम वर्ष रहा। वर्ष 2015 गुणात्मक नेटवर्क विस्तार वाला है। उन्होंने कहा कि मर्सिडीज बेंज की गो टू कस्टमर रणनीति को जारी रखते हुए परिपक्व और उभरते टीयर 2 टीयर 3 शहरों में 14 शोरूम खोले जा रहे हैं। इन शोरूम को 100 करोड़ रुपए की लागत से 15 महीने में तैयार किया गया है। आदित्यपुर का शोरूम 40 हजार वर्गफीट में फैला है। यहां थ्री स्टार सर्विस सेल्स, सर्विस एवं स्पेयर पार्ट्स मिलेंगे।
शोमरूम के उद्घाटन में उपस्थित कंपनी के अधिकारी।