पत्रकार को पितृशोक
जमशेदपुर| कदमाईडन पार्क निवासी सह टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर राजदेव सिंह का शनिवार को टीएमएच में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 100 वर्ष के थे। उनके बेटे पत्रकार कौशल सिंह ने कहा कि वे एक सप्ताह से टीएमएच में भर्ती थे। रविवार को भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।