पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने रचा इतिहास : डाॅ कस्तूरीरंगन

अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने रचा इतिहास : डाॅ कस्तूरीरंगन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | इंडियनस्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) के पूर्व चेयरमैन डॉ के कस्तूरीरंगन ने मिशन ऑन मार्स (मॉम) की सफलता पर मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों को बधाई दी है। बुधवार शाम एनएमएल जमशेदपुर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने शहर आए डॉ कस्तूरीरंगन ने बताया कि आज का दिन देश में विज्ञान के लिए अहम है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल (चेयरमैन) में चंद्रयान अभियान लांच किया गया था।

इसका सीक्वल मंगलयान है। सफलता पर रोमांचित डॉ कस्तूरीरंगन ने कहा कि भारत ने दुनिया में इतिहास रचा है, क्योंकि पहले ही प्रयास में यह मिशन सफल रहा है। बकौल डॉ कस्तूरीरंगन, मुझे भी इस दिन बेंगलुरू में रहना था, लेकिन एनएमएल में कार्यक्रम होने की वजह से जमशेदपुर आना पड़ा।

इससे पहले एनएमएल निदेशक डॉ एस श्रीकांत, डॉ कस्तूरीरंगन को लेने बुधवार को रांची गए थे। रांची हवाई अड्डा पर उन्हें रिसीव किया आैर शाम करीब साढ़े चार बजे दोनों वैज्ञानिक शहर पहुंचे। डॉ कस्तूरीरंगन को टाटा स्टील के डायरेक्टर्स बंग्लो में ठहराया गया है। वे 25 सितंबर को एनएमएल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।