पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेल्को : युवती से चेन छिनतई करते धराया

टेल्को : युवती से चेन छिनतई करते धराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टेल्कोरिंग रोड के पास बुधवार देर शाम बाइक सवार दो युवक टेल्को रोड नंबर आठ की रहने वाली वंदना कुमारी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। युवती आजाद मार्केंट से पैदल घर जा रही थी। युवती के चिल्लाने पर गायक आशुतोष कुमार पहुंचे और पीछा करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। इस बीच लोग वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी की धुनाई करने लगे। जानकारी मिलने पर टेल्को थाना की पुलिस भी वहां पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर थाना ले गई। पकड़ा गया मनोज कुमार सिंह खड़ंगाझार राधिकानगर का रहने वाला है। शांतिनगर कनपुट्टा में रहने वाले उसके साथी प्रकाश कुमार सिंह को पुलिस खोज रही है। घटना को अंजाम देने के बाद वह भाग गया था।