एटीएम को डेड कर रहा फेविकोल गैंग
एटीएमसे कैश चोरी की घटना तो आपने सुनी होगी। लेकिन, पिछले कुछ दिनों से शहर में फेविकोल गैंग एटीएम को डेड करने का काम कर रहा है। इसका असर यह हुआ है कि रात 10 बजे के बाद कुछ बैंक के एटीएम को प्रबंधन द्वारा बंद रखा जा रहा है, जबकि पहले ये एटीएम 24 घंटे खुले रहते थे।
पीएनबी-सीबीआईकी एटीएम बनी निशाना
फेविकोलगैंग द्वारा तीन माह से साकची स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की एटीएम को निशाना बनाया जा रहा है। गैंग के सदस्यों द्वारा रात में एटीएम के की-बोर्ड में फेविकोल या फेवी क्विक डाल दिया जाता है, जिसके कारण एटीएम डेड हो जाती है। दूसरे दिन सुबह बैंक खुलने पर प्रबंधन द्वारा एटीएम के की-बोर्ड की मरम्मत कराई जाती है। बार-बार ऐसी समस्या होने पर बैंक प्रबंधन ने एटीएम को रात में बंद रखने का निर्णय लिया है। बिष्टुपुर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) की एटीएम भी करीब एक माह से बंद है। बैंक प्रबंधन ने कई बार इसकी मरम्मत का प्रयास किया, लेकिन खराबी ठीक नहीं हुई। अब प्रबंधन ने इस एटीएम को बदलने का फैसला लिया है।
^इस मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। साइबर क्राइम करने वाले गिरोह से सतर्क रहने की आवश्यकता है।^ एस.कार्तिक,सिटीएसपी
^बदमाशों द्वारा पिछले तीन माह से एटीएम के की-बोर्ड में फेविकोल डाल दिया जा रहा है, जिसके कारण बार-बार की-बोर्ड खराब हो जा रहा है। इससे परेशान होकर रात में एटीएम को बंद करने का निर्णय लिया गया है।^बी.कनहार, ब्रांचमैनेजर, पीएनबी, साकची
बैंकों की यह भी मजबूरी
अमूमनबैंकों की ओर से एटीएम अथवा एटीएम सेंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा होता है। लेकिन, सुरक्षात्मक दृिष्टकोण से यह इस तरह फिट किया जाता है, िजससे सिर्फ यूजर का चेहरा रिकार्ड होता है। यूजर की-बोर्ड के साथ क्या कर रहा है, इसका पता नहीं चल पाता है। दूसरी ओर शहर के अिधकतर एटीएम सेंटर पर िसक्युरिटी गार्ड भी नहीं रहते हैं। इसका बदमाश फायदा उठाते हैं।
एक की-बोर्ड 70 हजार का
एटीएमके की-बोर्ड की कीमत लगभग 70 हजार रुपए है। पीएनबी की साकची शाखा के मैनेजर बी.कनहार ने बताया कि बदमाशों द्वारा बार-बार फेविकोल या फेवी क्विक डाल देने से की-बोर्ड बिल्कुल खराब हो गया था। इसे एक बार बदला भी गया।
बैंकको हो रहा आर्थिक नुकसान
पीएनबीकी एटीएम खराब होने के कारण ग्राहक दूसरे बैंक की ए