पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्क्रैप व्यवसायी ठेकेदार को ~ 20 लाख का नोटिस

स्क्रैप व्यवसायी ठेकेदार को ~ 20 लाख का नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्क्रैपव्यवसायी सुनील जायसवाल के जुगसलाई स्थित आवासीय कार्यालय में सर्वे पूरा करने के बाद आयकर विभाग की टीम बुधवार को उनके बर्मामाइंस स्थित गोदाम पहुंची। यहां आयकर विभाग (जमशेदपुर) के डिप्टी डायरेक्टर अजय कुमार ने गोदाम की जांच पड़ताल की। सर्वे टीम ने गोदाम में रखे स्क्रैप अन्य माल के कागजात कंप्यूटर डेटा को खंगाला। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक गोदाम की जांच की गई। गोदाम से कुछ खास नहीं मिला है। सुनील जायसवाल के आवासीय कार्यालय गोदाम में सर्वे पूछताछ में पता चला कि उन्होंने अब तक पटना में करीब 70 लाख रुपए का कलेक्शन किया है, जो कर चोरी का मामला बनता है। ऐसे में विभाग ने व्यवसायी को टैक्स के रूप में 20 लाख भुगतान करने का नोटिस दिया है।

निदेशालय भेजा स्टेटमेंट

अजयकुमार ने मंगलवार बुधवार को स्क्रैप व्यवसायी सुनील जायसवाल के यहां हुई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट व्यापारी का स्टेटमेंट पटना स्थित आयकर निदेशालय को भेज दिया है। सोमवार को पटना के फ्रेजर रोड स्थित एक होटल से सुनील जायसवाल के भांजे विवेक जायसवाल के पास से पटना पुलिस ने 20 लाख रुपए बरामद किया था।

दो किश्त में जमा करेंगे राशि : ठेकेदार

जमशेदपुर | पेयजलस्वच्छता विभाग के ठेकेदार सह आदित्यपुर निवासी मनोज सिंह को आयकर विभाग ने 20 लाख रुपए टैक्स जमा करने का नोटिस थमाया है। आयकर विभाग के जमशेदपुर सर्किल-2 के सहायक आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मनोज सिंह ने टैक्स की राशि दो किश्त में भुगतान करने की बात कही है।

सामानकी खरीदारी में गड़बड़ी

सहायकआयुक्त ने बताया कि ठेकेदार ने सामान खरीदारी में गड़बड़ी की है। साथ ही आयकर विभाग को लाभ कम दिखाकर टीडीएस रिफंड का क्लेम किया है। इस पर विभाग ने ठेकेदार मनोज सिंह के कर स्रोत पर हुई कटौती आयकर सर्वे किया है। मालूम हो कि आयकर विभाग के सहायक आयुक्त विजय कुमार के नेतृत्व में आयकर टीम ने मंगलवार को ठेकेदार मनोज सिंह के एमएस इंटरप्राइजेज के कार्यालय में सर्वे किया था।