डीसी से अतिक्रमण हटाने की मांग
जमशेदपुर | भाजपाअनुसूचित जनजाति मोर्चा (अजजा) के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष संतोष सांडिल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को डीसी से मिल कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इसमें बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल के आसपास अतिक्रमण हटवाने की गई है। प्रतिमा स्थल के आसपास सौंदर्यीकरण करने की भी मांग गई है। मौके पर जिलाध्यक्ष काजू सांडिल, बारी मुर्मू, मंडल अध्यक्ष बोल्टू सरकार, विनोद मुंडा, भूषण मुर्मू, गणेश मुंडा आदि मौजूद थे।