मेट्रोपोलिटन सिटी बनाएं : मोहनलाल
जमशेदपुर| जमशेदपुरचैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि शहर को औद्योगिक नगर के बदले मेट्रोपोलिटन सिटी बनाया जाए। इसमें मानगो, जुगसलाई, आदित्यपुर के इलाकों को भी शामिल किया जाना चाहिए।
उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि औद्योगिक नगर बनने से जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के वाशिंदों को ही लाभ मिलेगा। ऐसे में एक बड़ा तबका, जो गैर कंपनी क्षेत्र में निवास करता है, वह सुविधाओं से वंचित रह जाएगा। इसलिए, राज्य सरकार को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कंपनी क्षेत्र में बिजली, पानी, रोड, सीवरेज समेत अन्य मौलिक सुविधाएं लोगों को मिल रही हैं। लेकिन, लीज एरिया के बगल में रहने वाले गैर कंपनी क्षेत्रों के लोगों को सुविधा नहीं के बराबर मिल रही हैं।
मौके पर बीएन प्रसाद, गुरजीत सिंह समेत जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के कई सदस्य उपस्थित थे।