पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस साल डोली पर रही हैं जगत जननी, हाथी पर होंगी विदा

इस साल डोली पर रही हैं जगत जननी, हाथी पर होंगी विदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदीय नवरात्र आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस बार यह 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक है। नवरात्र इस बार विशेष हस्त नक्षत्र योग में हो रहा है, जो भक्तों के लिए श्रेष्ठ होगा। 22 साल बाद हस्त नक्षत्र में नवरात्र प्रारंभ होगा। 25 सितंबर को हस्त नक्षत्र होने के साथ शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश होने से विशेष संयोग बन रहा है। यह योग व्यापार, व्यवसाय और किसानों के लिए श्रेष्ठ रहेगा। काशी और मिथिला दोनों पंचांग के अनुसार मां का आना डोली पर है, लेकिन हाथी पर सवार होकर जाएंगी, जो सभी भक्तों के लिए मंगलकारी है। वैसे तो गुरुवार रात्रि 9 बजे तक कलश स्थापन मुहूर्त है, लेकिन दोपहर 12:19 तक कर लंे तो अति उत्तम है। विधि पूर्वक नवरात्र करने से मनचाही इच्छाओं की प्राप्ति संभव है।

B