पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंटर स्कूल चेस में 81 बच्चों ने हिस्सा लिया

इंटर स्कूल चेस में 81 बच्चों ने हिस्सा लिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर|मोतीलाल नेहरुपब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 81 बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी बच्चों को दो ग्रुपों में सीनियर और जूनियर ग्रुपों में बांट दिया गया था। टूर्नामेंट का संचालन चेस कोच अशोक वर्मा ने किया। पुरस्कार वितरण समारोह में स्कूल की प्राचार्या आशु तिवारी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। जूनियर ग्रुप में टॉप टेन सोनम कुमारी, शिवेंदू भूषण, सात्विक दुबे, आयुष पांडे, रोनित राज, निशांत, सार्थक, राजवीर सिंह, रचित सिंह और आयुष कुमार राय। सीनियर ग्रुप के टॉप टेन : सोनिया वर्मा, कृष्णा सिंह, सत्य अमर, विवेक कुमार, साहिल सिन्हा, अभिनव शर्मा, समीर सिंघल, संगम सिंह, भविष्य अग्रवाल और रेहान अहमद खान।