- Hindi News
- मानगो गुरुद्वारा रोड में पानी के लिए हंगामा
मानगो गुरुद्वारा रोड में पानी के लिए हंगामा
मानगोके गुरुद्वारा रोड उसके आस-पास के क्षेत्र में जलापूर्ति को लेकर मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर और पंप हाउस के कर्मचारी रघुनंदन यादव मंगलवार को आपस में भिड़ गए। स्थिति को बिगड़ते देख इंदर सिंह ने सरयू राय को फोन किया। सरयू राय ने फौरन जलापूर्ति विभाग के एसडीओ ए.मरांडी को फोन कर घटना की जानकारी दी। इस बीच काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पंप हाउस पहुंच गए। इधर, मौके पर पहुंचे एसडीओ ने मामला शांत कराया। लोगों ने कहा कि जलापूर्ति नहीं होने पर बुधवार को सड़क जाम करने के साथ ही पंप हाउस में तालाबंदी की जाएगी। एसडीओ ने शाम तक पंप की मरम्मत के बाद क्षेत्र में जलापूर्ति का आश्वासन दिया, तो लोग लौट गए।
चार दिन से थी समस्या: इंदरसिंह ने बताया कि चार दिनों से क्षेत्र में जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण इस क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों के साथ ही 12 हजार से अधिक स्कूली बच्चों को परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर वे पंप हाउस गए, जहां कर्मचारी रघुनंदन यादव ने उनसे अभद्र व्यवहार किया।