स्टेशन में गंदगी फैलाते 20 पकड़ाए
जमशेदपुर|टाटानगर रेलवेस्टेशन में मंगलवार से नोडल पदाधिकारी सीनियर डीईई (टीआरएस) अभिमन्यु सेठ और सीनियर डीएफएम एमएम हसन की देखरेख में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की गई। स्टेशन के हर कोने को चकाचक करने के लिए यह अभियान 1 अक्टूबर तक चलेगा। 2 अक्टूबर को पदाधिकारी कर्मचारी स्टेशन में श्रमदान करेंगे। मौके पर स्टेशन प्रबंधक अवतार सिंह, स्टेशन मास्टर ओपी शर्मा, डिप्टी एसएस (कॉमर्शियल) मलय मल्लिक, वाणिज्य निरीक्षक एके सिंह, बबन कुमार समेत कई विभागों के सुपरवाइजर शामिल थे। उधर, अभियान के दौरान स्टेशन में गंदगी फैलाने वाले 20 से ज्यादा यात्रियों को जुर्माना किया गया।