पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्सल बोगी में सेंध लगाने वाले िगरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

पार्सल बोगी में सेंध लगाने वाले िगरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेलऔर एक्सप्रेस ट्रेनों की पार्सल बोगी (एलएलआर) में सेंधमारी कर माल चुराने वाले गैंग का रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने भंडाफोड़ किया है। आरपीएफ ने गैंग के सरगना समेत छह लोगों को टाटानगर स्टेशन पार्सल साइडिंग से उस वक्त धर दबोचा, जब सभी चोरी के माल से मिली राशि का बंटवारा करने वाले थे। आरपीएफ ने इनके पास से नकद 1.10 लाख रुपए, चश्मा के 45 फ्रेम और माल को रखने के लिए उपयोग किए जाने वाले बड़े एयर बैग जब्त किया।

सरगना का ससुराल

भी बागबेड़ा में

गैंगका सरगना औरंगाबाद ओबरा निवासी किशोर कुमार नाग उर्फ छोटू (28) बागबेड़ा में रहता है। बागबेड़ा रोड नंबर छह में उसका ससुराल भी है।

तीन साल में कई रूटों में एसएलआर उखाड़े

आरपीएफके अनुसार, पिछले तीन साल से उक्त गैंग पार्सल बोगी से सामान चोरी करता था। पहले वे किऊल-झाझा, गया-कोडरमा और कुछ माह से बिलासपुर-राउरकेला रूट पर सक्रिय हुए थे।

व्यापारी बनकर करते थे बुकिंग

बकौलशर्मा, गैंग के सदस्य जहां भी ठहरते, खुद को व्यापारी बताते थे। स्टेशन से माल बुकिंग भी व्यापारी बनकर की जाती थी। अहमदाबाद एक्सप्रेस से चोरी किया गया माल दो सितंबर को रायगढ़ से टाटानगर पार्सल किया गया। इसके बाद उक्त माल को स्टील एक्सप्रेस से हावड़ा के लिए बुक किया गया।

हावड़ा के व्यापारी को बेचते थे चोरी का सामान

गैंगका सरगना हावड़ा के व्यापारी से संपर्क में था। वहीं, चोरी का माल बेचा जाता था। माल खरीदने वाले की शिनाख्त हो गई है, जल्द ही घटना से जुड़े अन्य लोग भी जेल के भीतर होंगे।

मामला दर्ज, भेजे गए जेल

टाटानगरआरपीएफ थानेदार दिगंजय शर्मा के बयान पर आरपीयूपीएक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को अपराधियों को बर्मामाइंस रेलवे मजिस्ट्रेट विशाल श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

औरंगाबाद निवासी (वर्तमान मंे बागबेड़ा) किशोर कुमार नाग उर्फ छोटू, बनारस निवासी पंकज मिश्रा उर्फ मोनू, औरंगाबाद जमोहर निवासी रंजीत कहार, कमर अहमद उर्फ राजा, वाराणसी चौक निवासी बच्चेलाल यादव अहमदाबाद निवासी सुरेंद्र प्रसाद।

दो घंटे में की चोरी

गिरफ्तारअपराधियों ने बताया कि बिलासपुर से रायगढ़ के बीच दो घंटे के सफर में घटना को अंजाम दिया गया। अपराधी एक सितंबर की रात बिलासपुर में अहमदबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में फ्रंट एसएलआर से सटे जे