पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों की सोच में परिवर्तन से होगा बदलाव : सिटी एसपी

लोगों की सोच में परिवर्तन से होगा बदलाव : सिटी एसपी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें सुव्यवस्थित यातायात नियम को पालन करने के लिए बदलाव नहीं, बल्कि लोगों की सोच में परिवर्तन होनी चाहिए। ट्रैफिक संबंधित अभियान कड़ाई या जुर्माना से सफल नहीं हो सकता। यदि लोग अपनी जिम्मेवारी कर्तव्यों का सिविक सोच के साथ निर्वहन करेंगे, तो अभियान खुद-ब-खुद सफल हो जाएगा। मंगलवार को चैंबर भवन में परिवर्तन अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सिटी एसपी एस. कार्तिक ने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन अभियान को आंदोलन बनाने में मीडिया, समाजसेवी संस्थाओं के अलावा सिंहभूम चैंबर का बहुत बड़ा रोल है। सिटी एसपी ने सामाजिक, राजनीतिक, व्यवसायिक तथा औद्योगिक संगठनों के अलावा अभिभावकों, बच्चों तथा स्कूल प्रबंधन से शहर में सुव्यवस्थित यातायात के लिए परिवर्तन अभियान को और बेहतर तरीके से सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की।

घरसे नियम पालन की आदत डालें : एसडीएम

एसडीएमप्रेमरंजन ने कहा कि ट्रैफिक नियम तभी लागू होगा, जब लोग अपने आदत में परिवर्तन करेंगे और अभियान तभी सफल होगा, जब उसे लोग आंदोलन का रूप देंगे। शहरवासी इस अभियान को आंदोलन बनाने लिए अपने घर से यातायात नियम का पालन करने की आदत डालें।

दिखावेके चक्कर में अधिक हादसे : डीएसपी

प्रभारीट्रैफिक डीएसपी जगदीश प्रसाद ने कहा कि टीनएजर्स लड़के लड़कियों को आकर्षित करने अथवा िदखावे के लिए तेजी से या स्टाइल में बाइक चलाते हैं, जिससे अधिक हादसे होते हैं।

v

बिना हेलमेट दोपहिया चलाने दें : सुरेश

कार्यक्रमकी अध्यक्षता और संचालन कर रहे सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया ने कहा कि महिलाएं घर से पति बच्चों को बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने दें। इस तरह घर से ही ट्रैफिक नियम का पालन होने लगेगा और लोगों में जागरूकता आएगी। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, रंजीत प्रसाद सिंह चैंबर के महासचिव श्रवण काबरा ने भी संबोधित किया।

ये भी थे उपस्थित

शशिआडेसरा, प्रमोद काबरा, एसएन गुलजार, एसएन अग्रवाल, रूपेश रणपारा, अनिल चौधरी, शंकर अग्रवाल, राहत हसन, विजय झा, एसके सिंह, विजय आनंद मुनका, पंकज छाबड़ा मीरा भट्टाचार्या

2

2

v

ली गई सामूहिक शपथ

कार्यक्रमके दौरान उपस्थित लोगों ने सामूहिक रुप से शपथ ली कि वे जीवनभर यातायात नियमों का पालन करेंगे। साथ ही अपने परिजनों को भी ट्रैफिक नियम का पालन कर