चार कमेटी मेंबर को शोकॉज
टाटावर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग में बवाल और मारपीट के मामले में मीडिया रिपोर्ट के आधार पर चार कमेटी मेंबरों को शोकॉज किया गया है। एलडी वन के कमेटी मेंबर आरएन मिश्रा, एलडी टू के अब्दुल रफीक, पिलेट प्लांट के संजय सिंह और सीआरएम के सरोज पांडे को मंगलवार को शोकॉज नोटिस दिया गया। उनसे 48 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। शोकॉज नोटिस में कहा गया है कि 26 अगस्त की कमेटी मीटिंग में वे लोग गए थे। मीडिया की रिपोर्ट में मारपीट की खबरें आई थीं। इस बारे में जवाब दें।
एमडी से लिखित शिकायत करने की तैयारी
कमेटीमीटिंग के भीतर के मामले में यूनियन नेतृत्व की शिकायत के बिना चार कमेटी मेंबरों पर कार्रवाई के मामले में टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्यादातर ऑफिस बेयरर्स द्वारा प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से लिखित शिकायत करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी उपाध्यक्ष (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी की भूमिका से यूनियन के ऑफिस बेयरर्स नाखुश हैं। अगर बात बिगड़ती गई तो यह मामला टाटा समूह के चेयरमैन साइरस पी मिस्त्री तक जा सकता है।
पीएन के को-ऑप्शन पर फिर होनी है कमेटी मीटिंग
पीएनसिंह को यूनियन अध्यक्ष के पद पर बनाए रखने अथवा को-ऑप्शन के लिए इसी महीने कमेटी मीटिंग होनी है। सिंह जन्मतिथि के मुताबिक 12 सितंबर को मेडिकल एक्सटेंशन का एक साल पूरा कर चुके हैं। आधिकारिक तौर पर 30 सितंबर को सेवानिवृत होंगे। इससे पहले डीके सिंह और एसएन सिंह को ऑफिस बेयरर्स रहते प्रबंधन ने एक्सटेंशन दिया था। पीएन सिंह को नहीं मिला है। अगली कमेटी मीटिंग के पहले सत्ता पक्ष के अधिक कमेटी मेंबरों को प्रबंधन की ओर से शोकॉज नोटिस निर्गत किया गया है। सत्ता पक्ष इसे प्रबंधन की ओर से दबाव बनाने का प्रयास मान रहा है।
अध्यक्ष ने कहा, मुझे शोकॉज करे प्रबंधन
टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग के मामले में 21 दिन बाद कमेटी मेंबरों को शोकॉज नोटिस देने पर यूनियन अध्यक्ष पीएन सिंह बेहद खफा हैं। उन्होंने कहा कि यह यूनियन के आंतरिक मामले में प्रबंधन की दखलंदाजी है। कमेटी मीटिंग की अध्यक्षता मैंने की थी। अगर कुछ गलत हुआ है, तो प्रबंधन को उन्हें शोकॉज देना चाहिए। यह आश्चर्यजनक कार्रवाई है। यूनियन इस मामले में चुप नहीं रह सकती। हमने उच्च प्रबंधन के सामने आपत्ति दर्ज कराई है। प्रबंध निदेशक से बात करेंगे। सिंह ने कहा कि कमेटी मीटिंग