जमशेदपुर | टाटावर्कर्स यूनियन की फाइनांस कमेटी की बैठक 19 सितंबर को होगी। इसमें जुलाई-अगस्त में यूनियन के आय-व्यय के लेखा-जोखा का अध्ययन किया जाएगा। यह जानकारी यूनियन कोषाध्यक्ष आर.रवि प्रसाद ने दी। मालूम हो कि फाइनांस कमेटी की बैठक के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग होती है।