जमशेदपुर | टाटास्टील के ट्यूब डिवीजन में पीटी मिल-3 में मंगलवार की सुबह ठेका कर्मचारी ए.मंडल के हाथ पर क्वायल का बंडल गिर गया। उसके हाथ की हड्डी टूट गई है। उसे इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्रबंधन ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।