पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैश्य एकता मंच का बाढ़ राहत शिविर कल

वैश्य एकता मंच का बाढ़ राहत शिविर कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | वैश्यएकता मंच के सदस्यों की बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर तुलसी भवन में हुई। इसमें जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए 18 सितंबर को साकची शहीद चौक के पास सहायता शिविर लगाने, दो अक्टूबर को तुलसी भवन में गांधी जयंती मनाने और जनवरी के तीसरे रविवार को पारिवारिक सह मिलन समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ प्रसाद ने की। मौके पर मंच के संरक्षक जगदीश प्रसाद, परमानंद प्रसाद, उत्तम गुप्ता आदि मौजूद थे।