पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा मोटर्स में दूसरे दिन भी कैंटीन का बहिष्कार

टाटा मोटर्स में दूसरे दिन भी कैंटीन का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटामोटर्स के कर्मचारियों ने कम बोनस के विरोध स्वरूप मंगलवार को दूसरे दिन भी कैंटीन का बहिष्कार किया। सोमवार को प्रबंधन की ओर से दी गई हिदायत के बावजूद कर्मचारियों ने मंगलवार को कैंटीन में खाना नहीं खाकर, शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।

कर्मचारियों में गुस्से का आलम इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने मंगलवार को कंपनी कैंटीन के स्पेशल मेनू पनीर और खीर को छोड़ बाहर के ठेले का खाना खाया। प्लांट थ्री और टीएमएल ड्राइवलाइंस के अधिकतर कर्मचारियों ने मंगलवार को कैंटीन का बहिष्कार किया। प्लांट थ्री के कर्मचारियों ने साउथ गेट जाकर खाना खाया। कैंटीन में स्थायी कर्मचारियों की संख्या कम रही। यूनियन के कमेटी मेंबरों के अलावा सभी डिवीजनल अधिकारी कर्मचारियों को समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने।

प्रबंधनको बदनाम करने की साजिश

दूसरीओर, प्रबंधन और टेल्को वर्कर्स यूनियन का कहना है कि मंगलवार को भी 70 से 80 फीसदी कर्मचारियों ने कैंटीन में खाना खाया। कुछ लोग इसे हौव्वा बनाकर कंपनी प्रबंधन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कैंटीन बहिष्कार कर रहे कर्मचारियों पर कंपनी के सिक्युरिटी विभाग की नजर है।

टेल्को वर्कर्स यूनियन के महामंत्री चन्द्रभान प्रसाद सिंह ने कहा कि मंगलवार को भी 75 फीसदी कर्मचारियों ने कैंटीन में खाना खाया। जहां तक स्पेशल मेनू होने के बावजूद खाना नहीं खाने की बात है, तो हरेक साल विश्वकर्मा पूजा के एक दिन पहले कैंटीन में स्पेशल मेनू रहता है। जो लोग विश्वकर्मा पूजा की खरीदारी करने बाजार गए थे, उसे भी लोग बहिष्कार का रूप दे दिया गया।

मास्टरमाइंड पर होगी कार्रवाई

प्रबंधनकी चेतावनी के बावजूद कर्मचारियों में बढ़ रहे आक्रोश पर प्रबंधन की कड़ी नजर है। प्रबंधन ने बोनस को लेकर अफवाह में शामिल कर्मचारियों के अलावा उसके मास्टर माइंड की तलाश भी शुरू कर दी है, जो इस पूरे प्रकरण को पर्दे के पीछे से संचालित कर रहे हैं। प्रबंधन उस व्यक्ति पर अपनी जांच को केन्द्रित कर दिया है, जिसने कंपनी में कैंटीन बहिष्कार को हवा देकर इसे दूसरे कर्मचारियों तक पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि प्रबंधन ने कई कर्मचारियों को चिह्नित कर उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पांचहजार स्पेशल पूजा गिफ्ट देने की अफवाह

मंगलवारको इस बात की अफवाह भी तेजी से फैली कि कर्मचारियों के आ