बोनस के लिए बीएमएस ने की सभा
जमशेदपुर | भारतीयमजदूर संघ (बीएमएस) के आह्वान पर मंगलवार को रेलवे मजदूर संघ की टाटानगर शाखा ने लोको स्थित एआरएम कार्यालय के सामने नुक्कड़ सभा की। इसका नेतृत्व वाईके राम कर रहे थे। सभा के दौरान बोनस धारा 1965 में संशोधन करते हुए कर्मचारियों को सात हजार प्रतिमाह पर गणना करते हुए बोनस देने की मांग की। कार्यक्रम में वाई शुक्ला, अभिमन्यु सिंह, अनित कुमार सिंह, अरिंदम बोस, अजीत राय, एके दास समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। मालूम हो कि 15 से 20 सितंबर तक देशव्यापी मांग संघ कर रहा है।