पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा स्टील में तीन अफसरों का तबादला

टाटा स्टील में तीन अफसरों का तबादला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटास्टील में हेड स्तर के कई अफसरों का तबादला हुआ है। एलडी वन वेसल के अपग्रेडेशन प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सेंट्रल प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग के हेड प्रोजेक्ट विनोद कुमार को न्यू बार मिल, मिल्स एंड यूटिलिटी का हेड (मेकेनिकल मेंटेनेंस) बनाया गया है। हेड (वर्क प्लेस सेफ्टी आरएम एंड प्रोफिट सेंटर) एमके सिंह को एलडी वन के हेड (मेकेनिकल मेंटेनेंस) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। हेड (बीपीई ऑपरेशंस टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट) चंद्रभूषण को लाइम प्लांट में स्टील मेकिंग का हेड (मेकेनिकल मेंटेनेंस) बनाया गया है। उपाध्यक्ष (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी के हस्ताक्षर से मंगलवार को सर्कुलर निर्गत किया गया है।