ऑफिस बेयरर्स से मिले सीआरएमकर्मी
जमशेदपुर | टाटावर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष आर रवि प्रसाद से कमेटी मेंबर नीतेश राज और अमर पाणिग्रही के नेतृत्व में सीआरएम के कर्मचारी मिले। दोनों ऑफिस बेयरर्स को सीआरएम डिपार्टमेंट देखने का प्रभार मिला हुआ है। कर्मचारियों का कहना था कि जूनियर एसोसिएट्स से एसोसिएट्स बने कर्मचारियों को चार साल पर निर्धारित प्रमोशन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने और भी कई मामले रखे। आफिस बेयरर्स से मिलने वालों में अयन मुखर्जी, शुभेंदू भौमिक, विनोद कुमार सिंह, विकास कुमार, संतोष कुमार मुखी, पीएन सिंह, अजय सिंह आदि शामिल थे।