- Hindi News
- जमशेदपुर। पूर्वीसिहंभूम के आजमीन हज का अंतिम काफिला गुरुवार को
जमशेदपुर। पूर्वीसिहंभूम के आजमीन हज का अंतिम काफिला गुरुवार को
जमशेदपुर। पूर्वीसिहंभूम के आजमीन हज का अंतिम काफिला गुरुवार को पवित्र हज यात्रा के लिए रवाना होगा। अब तक कुल चार सौ से अधिक आजमीन हज मक्का पहुंच गए है। अधिकतर ने उमरा जैसे अरकान भी पूरा कर लिया है। 25 सिंतबर को शहर के 23 आजमीन हज का अंतिम जत्था रवाना होगा गुरुवार को 21 लोगों की फ्लाइट की शिड्यूल जारी हुई थी, लेकिन मानगो जाकिरनगर निवासी राशिद आलम और उनकी प|ी भी अंतिम फ्लाइट से 25 सितंबर को रवाना होंगे। गौरतलब है कि दोनों सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण 19 सिंतबर की फ्लाइट से जेद्दा नहीं जा सके थे। उधर बुधवार को 21 आजमीन हज का जत्था सुबह गांधी मैदान से रांची के लिए रवाना हुआ। सामाजिक संस्था इत्तेहादुल मुस्लेमीन की ओर से मानगो गांधी मैदान में सामूहिक दुआ का आयोजन किया गया।
आजमीन हज का अंतिम जत्था आज होगा रवाना