पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शांति भाईचारे के माहौल में होगा दुर्गा पूजा बकरीद का आयोजन

शांति भाईचारे के माहौल में होगा दुर्गा पूजा बकरीद का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। पेश-ए-इमामने प्रशासन को आश्वस्त किया कि शहर में दुर्गा पूजा और बकरीद का आयोजन शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराया जाएगा। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेश-ए-इमाम की ओर से इस आशय का भरोसा दिया गया। पेश-ए-इमामों ने कहा कि शहर में शांति और भाईचारे का माहौल कायम है। किसी तरह का सांप्रदायिक तनाव नहीं है। दोनों पर्व का आयोजन इसी माहौल में होगा। मौके पर बकरीद के दौरान मानगो जुगसलाई के इलाकों में सफाई तथा बिजली की नियमित आपूर्ति करने की मांग की गई। डीसी ने दोनों व्यवस्था उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। बैठक में एसएसपी अमोल वेणुकांत होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिन्हा, एसडीओ प्रेमरंजन, कमाल अनवर, परवेज खान, मंजर इमाम, इजरार अहमद आदि उपस्थित थे।