पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्याम वार्षिक महोत्सव 18 नवंबर को

श्याम वार्षिक महोत्सव 18 नवंबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर। श्रीश्याम सेवा संघ की बैठक बुधवार को राजस्थानी महिला सत्संग भवन सोनारी में हुई। इसमें निर्णय लिया गया है कि आगामी 18 नवंबर को संघ की ओर से सोनारी राम मंदिर मैदान में श्री श्याम वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में भजन गायक सरदार हरमोहन सिंह रोमी के साथ स्थानीय कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में राकेश अग्रवाल, संदीप मित्तल, श्याम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, जीतेंद्र साव, समीर दीवान, अजय मित्तल, पंकज अग्रवाल, रूपेश जैन, कृष्णा साहू आदि मौजूद थे।