रेलवे कॉलोनी में चला सफाई अभियान
जमशेदपुर। टाटानगररेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में बुधवार को मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एस दत्ता की देखरेख में सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान दुर्गापूजा बकरीद के मद्देनजर चलाया जा रहा है। इस अभियान में सड़क किनारे से कचरे को हटाया गया। एस दत्ता ने बताया कि यह अभियान रेलवे कॉलोनी के अन्य इलाकों में भी चलाया जाएगा।