उच्च योग साधना शिविर छह अक्टूबर से
जमशेदपुर | सत्यानंदयोग केंद्र और गुजराती सनातन समाज के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक संतुलन एवं उच्च योग शिविर का आयोजन छह से 12 अक्टूबर तक गुजराती सनातन समाज में किया जाएगा। सुबह छह से 7.30 बजे तक उच्च योग शिविर, जबकि शाम छह से 7.30 बजे तक मानसिक संतुलन शिविर का आयोजन होगा। शिविर में बिहार योग विद्यालय, मुंगेर के परमहंस स्वामी सत्यानंद सरस्वती के शिष्य स्वामी विज्ञान चैतन्य लोगों काे योग के बारे में बताएंगे। यह जानकारी सत्यानंद योग केंद्र के सचिव डीपी सिंह और गुजराती सनातन समाज के सचिव जे अमीन ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक साधक शिविर का लाभ उठाने के लिए नामांकन करा सकते हैं।