पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शौचालय निर्माण में सीएस को कार्रवाई का निर्देश

शौचालय निर्माण में सीएस को कार्रवाई का निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वीसिंहभूम जिला में प्राथमिक, मध्य और उत्क्रमित विद्यालयों में शौचालय एवं भवन निर्माण में गड़बड़झाला करने को लेकर केंद्रीय विजिलेंस कमेटी (सीवीसी) ने राज्य सरकार को कार्रवाई का निर्देश दिया है। झारखंड सरकार के मुख्य सचिव (सीएस) सुधीर प्रसाद को जारी निर्देश में सीवीसी ने प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित विद्यालयों में शौचालय निर्माण से संबंधित जांच अविलंब शुरू कर कार्रवाई करने को कहा है। दरअसल सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के कार्यकर्ता सदन ठाकुर ने इस संदर्भ में झारखंड शिक्षा परियोजना (जेईपी) के पूर्वी सिंहभूम जिला शाखा से विद्यालयों में अब तक बनाए गए शौचालय और भवन की जानकारी मांगी थी।

इस पर जेईपी ने करीब डेढ़ साल में आरटीआई कार्यकर्ता को सूचना उपलब्ध कराई है, वह भी आधा अधूरी। इसकी शिकायत उन्होंने जेईपी निदेशक से की। इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आरटीआई कार्यकर्ता ने गड़बड़ी की शिकायत सीवीसी प्रमुख, नई दिल्ली से कर दी थी।