पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूनियन बैंक मेंं मची रही अफरा तफरी

यूनियन बैंक मेंं मची रही अफरा-तफरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बिष्टुपुरस्थित यूनियन बैंक की शाखा में दिनदहाड़े 10 लाख रुपए चोरी की घटना के बाद अफरा-तफरी मची रही। बैंक की कैशियर जया मजुमदार शोर मचाती रहीं। लेकिन दोनों चोर रुपए लेकर अासानी निकल गए और किसी ने उन्हें राेकने का साहस नहीं दिखाया। बैंक से बाहर निकल कर चोर पैदल ही चलते बने। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बैंक के कर्मचारी अधिकारी के अलावा ग्राहकों से पूछताछ की। चोरों की हुलिया जानकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला।

^चोरों ने यूनियन बैंक की बिष्टुपुर शाखा से 10 लाख रुपए चुरा लिए। बैंक कर्मियों से पूछताछ की गई है। बैंक में सीसीटीवी कैमरा नहीं था। एलआईसी बिल्डिंग और मेन रोड में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल कर आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। ^ जसिंताकेरकेट्टा, डीएसपी,सीसीआर

बैंक में लोगों के पूछताछ करते पुलिस अधिकारी।