पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 को तय होगा यात्री किराया

10 को तय होगा यात्री किराया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकार की दर पर बसें चलाना असंभव : एसो.

परिवहन विभाग ने जिला स्तर पर सिटी बसों और ऑटो का किराया तय करने के लिए कमेटी का गठन किया है। परिवहन आयुक्त फिदलिस टोप्पो के आदेश पर गठित कमेटी में जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर , कोल्हान क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार के पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद मोटरयान निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को शामिल किया गया है। परिवहन विभाग ने 10 फरवरी को शिक्षित बेरोजगार मिनी बस एसो. ऑटो एसो. और विभिन्न राजनीतिक सामाजिक संगठनों के सदस्यों की बैठक सुबह 11 बजे से बुलाई है।

झारखंड बस एसोसिएशन की ओर से रांची में चैंबर भवन में शनिवार को आयोजित बैठक में कहा गया कि झारखंड सरकार ने 53 पैसे प्रति किमी की दर से बस चलाने का निर्देश जारी किया है। इस दर पर बस चलाना कतई संभव नहीं है। क्योंकि एक बस का खर्च 64 पैसे प्रति किमी की दर से हो रहा है। बस मालिकों ने कहा कि घर से पैसा लगाकर बसें नहीं चला सकते। एक रुपए प्रति किमी की दर से किराया तय करना जरूरी है। बैठक में किशोर मंत्री, सच्चिदानंद सिंह, प्रदीप अग्रवाल समेत पूर्वी सिंहभूम, पश्चमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां समेत राज्य के अन्य जिलों से पहुंचे100 से अधिक बस मालिक मौजूद थे।

जमशेदपुरसे नहीं होगा 350 बसों का परिचालन

जमशेदपुरके भुइंयाडीह बस स्टैंड ( जय प्रकाश नारायण बस टर्मिनल ) से हर दिन झारखंड के विभिन्न शहरों के अलावा ओड़िशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के लिए करीब 350 बसों का परिचालन होता है। इन बसों के लगभग 17 हजार यात्री यात्रा करते हैं। जमशेदपुर बस आनर्स एसोसिएशन के संरक्षक उपेंद्र शर्मा ने झारखंड बस ऑनर एसोसिएशन द्वारा लिए गए निर्णय का समर्थन किया है।