शहर की सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी सिटी बसें
जमशेदपुर | शहरमें सिटी बसों का परिचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। शनिवार को डीसी ऑफिस में आयोजित निविदा समिति की बैठक में बसों की मरम्मत के लिए निकाले गए टेंडर को अंतिम रूप दिया गया। नगर विकास विभाग की ओर से शहर की 50 सिटी बसों की मरम्मत के लिए 60 लाख रुपए जमशेदपुर अक्षेस को उपलब्ध दिए गए हैं। बसों की मरम्मत के साथ ही सड़कों पर सिटी बसों का परिचालन शुरू करने तैयारी जमशेदपुर अक्षेस ने कर ली है। इसके अलावा जमशेदपुर अक्षेस, मानगो अक्षेस जुगसलाई नगरपालिका की करीब 70 विकास योजनाओं की निविदा को अंतिम रूप दिया गया।
ट्रैफिकलाइट सिग्नल की योजना टली : जमशेदपुरअक्षेस की ओर से शहर में छह स्थानों पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल लगाने की योजना बनी थी। इसके आलोक में जमशेदपुर अक्षेस ने निविदा निकाली थी। निविदा के आधार पर लाइट सिग्नल लगाने स्थापित करने के लिए दो कंपनियों ने निविदा में हिस्सा लिया था। एक स्थान पर लाइट सिग्नल लगाने के लिए कंपनी की ओर से 40 लाख की न्यूनतम बोली लगाई गई थी। नगर विकास के पास फिलहाल इतनी राशि नहीं है कि 2.40 करोड़ रुपए लाइट सिग्नल के लिए खर्च कर सके।