- Hindi News
- उत्सव कोल्हान यूनिवर्सिटी का युवा महोत्सव 15 मार्च से
उत्सव- कोल्हान यूनिवर्सिटी का युवा महोत्सव 15 मार्च से
जमशेदपुर | कोल्हानयूनिवर्सिटी (केयू) में युवा महोत्सव का आयोजन 15 से 17 मार्च तक ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन की मेजबानी में किया जाएगा। महोत्सव की तैयारी जोरशोर से चल रही है। महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की सूची 12 फरवरी तक यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों को भेज दी जाएगी। महोत्सव के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इस क्रम में ग्रेजुएट कॉलेज में आठ सीसीटीवी कैमरा स्थायी रूप से लगाया गया है। यह जानकारी कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ उषा शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के उदघाटन समापन समारोह के लिए अतिथि की घोषणा की जाएगी।