पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क के लिए 50 लाख की योजना

पार्क के लिए 50 लाख की योजना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भूजल पर भी पड़ रहा असर

^तालाबको दुरुस्त कर दिया जाए, तो यहां के लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। तालाब का पानी दूषित होने के कारण यहां का भूजल भी प्रदूषित हो गया है। तालाब की सफाई करके इसकी घेरेबंदी होनी चाहिए। अब प्रशासन को जल्द से जल्द कार्य शुरू करना चाहिए। अमितखीरवाल

सफाई के बाद कराएं घेराबंदी

^जल्दसे जल्द सरकारी तालाब की सफाई कर इसकी घेराबंदी की जाए। कुछ लोग तालाब पर अपना स्वामित्व जता रहे हैं, जबकि वास्तव में यह राज्य सरकार की जमीन है। इसे जल पार्क के रूप में विकसित किया जाए, तो यह घूमने- फिरने लायक बन जाएगा। सुमितअग्रवाल

टायर से घेर पक्का ढांचा खड़ा कर दिया

^देखरेखके अभाव में दिनोंदिन तालाब की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करते जा रहे हैं। कुछ लोगों ने पहले तालाब किनारे टायर लाकर रखा, फिर उसकी घेराबंदी की। उसके बाद अंदर ही अंदर पक्का ढांचा बना दिया। प्रशासन जल्द से जल्द तालाब को अतिक्रमण-मुक्त कराकर इसका सौंदर्यीकरण करे। गौरवशाह

प्रशासन काम में लाए तेजी

^गंदगीके कारण तालाब के आसपास रहना मुश्किल हो गया है। जुगसलाई का यह एकमात्र सार्वजनिक तालाब है, जो सरकारी उपेक्षा के कारण सिमटते जा रहा है। तालाब को दुरुस्त करने के लिए जिला प्रशासन ने पहल कर दी है। अब तेजी से इस दिशा में काम करना चाहिए। विक्रमअग्रवाल

युवा करेंगे सहयोग

^जुगसलाईके सरकारी तालाब को जल पार्क में विकसित करने के लिए यहां के सभी युवा तैयार हैं। प्रशासन पहल करें, हमलोग सभी तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैंं। हम लोगों को जागरुक करेंगे कि वे तालाब में गंदगी फेंके। विनोदअग्रवाल

युवा आगे आए, कहा-निर्माण में करेंगे सहयोग

जल पार्क निर्माण में मदद करने को तैयार जुगसलाई के युवा।