पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीएमएच: अटेंडर को सुरक्षागार्ड ने पीटा, थाना में शिकायत

टीएमएच: अटेंडर को सुरक्षागार्ड ने पीटा, थाना में शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटामेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में सुरक्षाकर्मियों ने अटेंडर सह धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी राजेश गौड़ की पिटाई कर दी। शनिवार को इस मामले को लेकर हरिजन बस्ती के लोगों ने बिष्टुपुर थाना में हंगामा किया। गुस्साए लोग मारपीट में शामिल सुरक्षागार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। घायल राजेश ने बताया कि शुक्रवार की रात वह खाना खाने बिष्टुपुर बाजार गया था। वापस आने पर गेट पर तैनात सुरक्षागार्ड ने रोक दिया। राजेश ने अंदर जाने की अनुमति देने की बात कही तो सुरक्षागार्ड ने पिटाई कर दी। इस संबंध में राजेश ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।