पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिष्टुपुर साकची में गरबा पर झूमा गुजराती समाज

बिष्टुपुर साकची में गरबा पर झूमा गुजराती समाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ढोलीनारे ढोल बाजे, ढोल बाजे-ढोल..., केसरिया रंग तने लाग्ये, एल्या गरबा केसरिया... जैसे गीतों पर सैकड़ों लोग झूमते रहे। मौका था गरबा महोत्सव का। बिष्टुपुर में गुजराती सनातन समाज श्री गुजराती सूरत समाज और साकची के गुजराती स्कूल में श्रीश्री नवरात्र महोत्सव समिति की ओर से समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान कलाकारों के संग गरबा नृत्य पर गुजराती समाज के लोग भी जमकर थिरके। विशेष कर महिलाओं और बच्चों ने नृत्य किया।

2

2

v

चांदनी-मीता के नृत्य पर जमा रंग

साकचीगुजराती स्कूल में समारोह के दूसरे दिन चांदनी एंड ग्रुप की चांदनी संवर्दा साथी और कैरेज ग्रुप की मीता उदानी साथियों ने परफॉरमेंस दिया। जैसे ही कलाकारों ने स्टेज पर गरबा शुरू किया, वहां मौजूद लगभग 500 लोग उनके संग थिरकने लगे। चांदनी एंड ग्रुप ने \\\'रे कान्हा तने चाहूं...\\\' गीत के साथ गरबा की शुरुआत की, तो मीता उदानी ने अंबे तारा बिना श्याम मोहे... गीत पर डांस कर झूमने पर विवश कर दिया।

नहीं थम रहे थे लोगों के कदम

श्रीगुजराती सूरत समाज द्वारा आयोजित गरबोत्सव में दूसरे दिन की शुरुआत मां अंबे की आराधना के साथ हुई। समाज द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों ने देवसमूह रास का आयोजन किया गया। तेज रोशनी, मस्ती भरे गीत, उल्लासपूर्ण माहौल और डांसिंग फ्लोर पर रंग-बिरंगी पारंपरिक गुजराती पोशाक पहने लोगों के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। नृत्य और संगीत के दौर में सभी लोग उम्र का फासला भूल गए थे।

पहले मां की आराधना, फिर डांडिया रास

गुजरातीसनातन समाज द्वारा आयोजित गरबोत्सव की शुरुआत शुक्रवार को मां जगदंबा की स्तुति से हुई। इसके बाद फ्री-स्टाइल, ताली गरबा, रास गरबा डांडिया रास में युवक-युवती नवविवाहितों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां दीपाली पार्टी की ओर से एकल नृत्य आयोजित किया गया। भाइयों की हाथ ताली गरबा में भी खूब धमाल मचा।

गुजराती सनातन में शुक्रवार की रात ताली गरबा करतीं युवतियां।

सूरत गुजराती संघ में डांडिया करतीं युवतियां।