12 करोड़ खर्च कर बन रहे 290 पंडाल
शारदीयनवरात्र को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पूजा के मद्देनजर सभी पूजा समितियों द्वारा जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। पंडालों में मां के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पूजा समितियों द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं।
केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की मानें, तो इस बार शहर के पूजा पंडालों पर 12 करोड़ रुपए से अधिक का खर्च होगा। सबसे अधिक राशि कारीगरों पर खर्च होगी। वहीं, इस वर्ष पूजा कमेटियों ने दुर्घटना से बचने के लिए पंडालों का बीमा कराया है। शहर में कुल 290 पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। कहीं भारत का इतिहास, तो कहीं चीन की संस्कृति श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। कहीं थाईलैंड का पार्क, तो कहीं बच्चों के लिए छोटा भीम का ढोलकपुर, तो कहीं थ्रीडी पंडाल का नजारा दिखेगा।
इस वर्ष क्या : काल्पनिकप्रतिकृति
खास: पंडालके प्रवेश द्वार पर शंकर-पार्वती की विशाल प्रतिमा
लागत: 3.5लाख, स्थापना: 1948उदघाटन: 29सितंबर
इस वर्ष क्या : लक्ष्मणझूला का स्वरूप
खास: पहाड़ोंके अंदर से होते हुए लोग लक्ष्मण झूला तक पहुंचेंगे।
लागत: सातलाख, स्थापना: 1953उदघाटन: 29सितंबर
इन कमेटियों ने कराया बीमा
ठाकुरप्यारा सिंह-धुरंधर सिंह पूजा कमेटी 20
टुइलाडुंगरी श्री सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी 30
भुइयांडीह एरिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी 10
मनीफीट श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति 10
(आंकड़ा लाख रुपए में)
यहांलगेगा मेला
बर्मामाइंस,मनीफीट, मानगो, काशीडीह, टेल्को, सोनारी, भुइंयाडीह, कदमा उलियान, बागबेड़ा, बिष्टुपुर
यहां विशेष आयोजन
>टिनप्लेटइवनिंग क्लब पूजा कमेटी : लालकिला सांस्कृतिक कार्यक्रम।
>श्रीश्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, बागबेड़ा रोड नंबर-4 : पीतलका पंडाल मां दुर्गा की झांकी।
>ठाकुर प्यारा सिंह-धुरंधर सिंह पूजा कमेटी, काशीडीह : भव्यमेला, थ्रीडी पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा।
>भुइयांडीह एरिया सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी : मेलाहोगा आकर्षण, झारखंडी नृत्य की रंग-बिरंगी छटा देखने को मिलेगी।
>विजया ग्रीन अर्थ अपार्टमेंट पूजा कमेटी, मानगो : प्रतिपदाको मां की स्थापना की गई। सप्तमी से नवमी तक सांस्कृतिक कार्यक्रम।
>नया बाजार दुर्गा पूजा कमेटी : दशमीको सिंदूर उत्सव।
>सबुज कल्याण संघ : सप्तमीसे नवमी तक सांस्कृति