काशीडीह पंडाल में 15 सीसीटीवी कैमरे
ठाकुरप्यारा सिंह-धुरंधर सिंह क्लब द्वारा काशीडीह दुर्गापूजा मैदान में बनाए गए पूजा पंडाल का उदघाटन 28 सितंबर को शाम सात बजे बाबूलाल मरांडी करेंगे। इस दिन से ही भक्तों के लिए मां का पट खोल दिया जाएगा। यहां 4 अक्टूबर तक माता का दर्शन किया जा सकेगा, जबकि मेला सात अक्टूबर तक रहेगा।
काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान में शुक्रवार को क्लब के अध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि यहां दुर्गा पूजा पंडाल में थ्रीडी मॉडर्न आर्ट का कमाल देखने को मिलेगा। इसमें भगवान शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की लीलाओं को थ्रीडी से दर्शाया जाएगा। इसका थीम है- रंगों के खेला में, अालौकिक मेला में मां दुर्गा रही हैं। यहां का काल्पनिक दृश्य आकर्षण का केंद्र होगा। इसे कोलकाता के कारीगर थर्मोकोल चटक रंगों से तैयार कर रहे हैं। पंडाल पूरी तरह वातानुकूलित होगा। पंडाल के बाहर बंगाल के कारीगरों द्वारा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। संवाददाता सम्मेलन में क्लब के निलेश मित्तल, दिलीप सिंह, रवींद्र मास्टर आदि उपस्थित थे।
ये किए गए हैं इंतजाम
>सप्तमी, अष्टमी एवं नवमी को दोपहर 1 से 3 बजे तक भोग वितरण होगा।
> वाहनों के लिए काशीडीह हाईस्कूल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
> सुरक्षा के मद्देनजर 15 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
> महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्लब की महिला सदस्य महिला सुरक्षाकर्मी रहेंगी।
पत्रकारों को संबोधित करते निर्भय सिंह पूजा कमेटी के अन्य सदस्य।