पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेलर चालक की मौत, हत्या की आशंका

ट्रेलर चालक की मौत, हत्या की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बर्मामाइंसथाना अंतर्गत कंचननगर में रहने वाले ट्रेलर चालक ओमप्रकाश राम की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके गले और चेहरे पर निशान को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। बहरहाल, पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कतरास के रहने वाले ओम की शादी वर्ष 2007 में कंचन नगर निवासी सोनी से हुई थी। ओम ससुराल में ही रहता था। उसके तीन बच्चे भी हैं। सोनी देवी के मुताबिक, ओमप्रकाश शराब पीने का आदी था। इसे लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था। गुरुवार रात भी ओम शराब पीने की बात कहकर घर से निकला था। रात करीब 10.30 बजे पड़ोसियों ने ओम के घर के बाहर गिरे होने की बात कही।