सोनारी : बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि
जमशेदपुर| सोनारी,मरारपाड़ा निवासी शिमला कुमारी ने शुक्रवार को पार्वती घाट पर अपने पिता को मुखाग्नि देकर छत्तीसगढ़ी समाज के लिए मिसाल कायम किया। शिमला कुमारी के पिता द्वारिका साहु पिछले दो माह से गंभीर रूप से बीमार थे। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। स्व. द्वारिका साह को सिर्फ दो पुत्रियां हैं। बड़ी बेटी विमला देवी छत्तीसगढ़ में परिवार के साथ रहती हैं, जबकि शिमला कुमारी अभी वीमेंस कॉलेज में इंटरमीडिएट सेकेंड ईयर की छात्रा हैं। पिता की मौत के बाद शिमला ने अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई, इस पर उसकी मां ने सहमति दे दी। फिर छत्तीसगढ़ी समाज के प्यारे लाल साह ने शिमला की हौसलाअफजाई करते हुए पिता को मुखाग्नि देने के लिए समाज के लोगों को राजी किया।