भाजपा नेता आर्म्स के साथ गिरफ्तार
जमशेदपुर| कदमापुलिस ने रामजनम नगर निवासी सह भाजपा अधिसूचित जनजाति मोर्चा के नेता राजा सरदार को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गुरुवार की रात वहीं के रहने वाले विजय सिंह की निशानदेही पर राजा सरदार को गिरफ्तार किया गया। विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि वह उसे मारना चाहता था। इधर, भाजपा नेता की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को मोर्चा के जिलाध्यक्ष काजू सांडिल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कदमा थाना में हंगामा किया और उन्हें छोड़ने की मांग की।