सदस्यता अभियान चलाएगी पार्टी
जमशेदपुर| गरीबआदमी पार्टी के अध्यक्ष सुनील गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को बड़ा गोविंदपुर में बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान पर जोर देने की अपील कार्यकर्ताओं से की गई। बैठक में जन समस्याओं के निराकरण के लिए आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में उदित रजक, भवानी दास, बीजू दास, दिनेश कुमार, राजीव चौधरी अजय महतो, कौशल यादव आदि मौजूद थे।